मेरी पन्ना यात्रा
मेरी पन्ना यात्रा *पन्ना, मध्य प्रदेश, भारत में स्थित एक शहर है।वैसे तो पन्ना हीरे की खदानो के लिए और बाघ के लिए पहले से ही बहुत चर्चा में रहता है ।* पर आज हमलोग हीरा और बाघ से हटकर अद्वितीय बलदेव मन्दिर की चर्चा करते हैं।यह पौराणेतहासिक नगर है इसका उल्लेख विष्णु पुराण और पद्मपुराण में *किलकिल प्रदेश* से आता है वाकटाक वंश की उत्पत्ति स्थल है। नागवंश की कुलदेवी *पद्मावती* किलकिला नदी के तीरे विराजित हैं इसके कारण इसका नाम *पद्मा* और बाद में *परना* फिर *झिरना* और फिर 1933 के बाद *पन्ना* हुआ। *तो आइये चलते है बुंदेलखंड के आंचल पन्ना जिले में* हमलोग पंहुंचे ही थे कि सौजन्य भाई ने फोन निकाला और फोन किया हर दिल अजीज बड़े भाई मुकेश पांडेय जी को उन्होंने बलदेव मन्दिर पर आने को कहा हम लोग बलदेव मन्दिर के सामने ही खड़े थे कि मध्यप्रदेश शासन की गाड़ी आकर रुकी पांडेय जी से सबकी औपचारिक मुलाकात हुई और सबने बलदाऊ भैया के दर्शन किये फिर मन्दिर के इतिहास भूगोल की जानकारी पांडेय जी से ली गयी और फिर पांडेय जी ने चंदन की खुशबू से लबालब भरा एक रसमलाई का डिब्बा निकाला सब लोगो ने खाया फोटो भी खींची गई तब तक...