एक यात्रा ,
मेरी पहली हवाई यात्रा *मेरी पहली हवाई यात्रा*✈️ पहले कुछ बन जाओ , फिर सपने देखना हवा में उड़ने के ...बने भी तो प्राइमरी के मास्टर , फिर हवाई जहाज में उड़ने के सपने भी हवा होने लगे ... देश की किस्मत बदली तो मोदी जी ने हवाई चप्पल वालों को भी हवा में उड़ने के पंख दे दिए । दिसम्बर 2016 में मुंबई टूर का प्लान बन गया , जाने को सस्ती मद्दी स्पेशल ट्रेन में स्लीपर बर्थ मिल गयी ...पर वापसी का कोई साधन नहीं बना ... सौजन्य भाई साथ में थे तो निश्चिंत थे , साथ मे ले जा रहे तो लौटा कर भी लाएंगे ही ... ट्रेन चल पड़ी , पंकज भाई बेहद कूल मुम्बई पहुँचने को सोच रहे थे ... वहीं अमित भाई वापसी कैसे होगी इस बात पर व्यथित थे ... अभी ट्रेन प्रयागराज से आगे ही निकली होगी सौजन्य भाई ने फोन निकालकर वापसी की ट्रेनों की खोजबीन शुरू की ...इस ट्रेन में कोई सीट नहीं उस ट्रेन में इतनी वेटिंग ... अमित भाई मजाक में बोले जरा प्लेन में देखो ... अमित भाई मजाक शुरू करते हैं तो हम उसको और आगे बढ़ा देते हैं, लगभग ये हम लोगो का हंसी मजाक एक दूसरे पर तंज कसना हमेशा की बात है ... फिर हमने तंज कसते हुवे पूंछ ही लिया, पंकज भाई आप तो ...