प्रेम दिवस




Happy_Valentine_Day🌹😍💞

स्वर्ग में तय होते हैं रिश्ते
सुना है ऐसा, सब कहते हैं,
जन्नत सा घर उनका जो
इकदूजे के दिल💞 में रहते हैं !
जीवन कितना सूना होता
तुम बिन सच ही हम कहते,
खुशियों की इक गाथा उनमें
आंसू जो बरबस बहते हैं !
हाथ🤝 थाम कर लीं थीं कसमें
उस दिन जिस पावन बेला में,
सदा निभाया सहज ही तुमने
पेपर पर लिख कर देते हैं !
कदम-कदम पर दिया हौसला
प्रेम 💘का झरना बहता रहता,
ऊपर कभी कुहासा भी हो
अंतर में उपवन खिलते हैं !
नहीं रहे अब ‘दो’ हम दोनों
एक ही सुर इक ही भाषा है,
एक दूजे से पहचान बनी
संग-संग ही जाने जाते हैं !
आज यहाँ आकर पहुंचे हैं
जीवन का रस पीते-पीते
कल भी साथ निभाएंगे हम
पवन, अगन, सूरज कहते हैं !

विवेकाजल💞✍️

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वीथिन में, ब्रज में, नवेलिन में, वेलिन में,बनन में, बागन में, बगरो बसंत है।

आलम दिल का

प्रेम दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं💞